Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महासमुंद में त्रिकोणीय प्रेम सम्बंधों के चलते युवक की हत्या
होम Chhattisgarh महासमुंद में त्रिकोणीय प्रेम सम्बंधों के चलते युवक की हत्या

महासमुंद में त्रिकोणीय प्रेम सम्बंधों के चलते युवक की हत्या

0
महासमुंद में त्रिकोणीय प्रेम सम्बंधों के चलते युवक की हत्या
youth murdered in Mahasamund over triangular love affair
youth murdered in Mahasamund over triangular love affair

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चार दिन पूर्व कोडार नाला पुलिया कांपा में एक युवक की हत्या त्रिकोणीय प्रेम सम्बंधों के कारण होने का पुलिस ने खुलासा किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक भोला राम सेन (21) निवासी भाठापारा तुमगांव का गांव के किसी युवती से प्रेम संबंध था तथा उसी युवती से गांव के गजेन्द्र साहू (20) से भी प्रेम संबंध था।

वर्तमान में गजेन्द्र साहू रायपुर में मेकेनिक का काम करता है और वह करीब 2-3 वर्षों से रायपुर में ही रह रहा है। मृतक भोलाराम सेन के साथ अंतिम बार मोटर साईकिल से जाते गजेन्द्र साहू को देखा गया था।

क्राईम ब्रांच की टीम ने इस आधार पर गजेन्द्र साहू से पूछताछ की। बारीकी से पूछताछ करने पर उसने अपराध करना कबूल किया और बताया कि गांव की एक युवती से करीब 1-2 वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा है। मृतक भोलाराम सेन भी उसे छेडख़ानी कर परेशान करता था।

इस बात की जानकारी युवती ने गजेन्द्र को दी थी। गजेन्द्र के अनुसार मृतक को उक्त युवती से छेडख़ानी नहीं करने हेतु समझाईश दी थी, पर वह परेशान करने से बाज नहीं आ रहा था। जिसके कारण उसने 24 जुलाई को चाकू से गले में वार कर उसकी हत्या कर दी।