Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी, एक की मौत तीन घायल
होम Breaking यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी, एक की मौत तीन घायल

यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी, एक की मौत तीन घायल

0
यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी, एक की मौत तीन घायल
YouTube HQ shooting: at least three injured and female suspect dead in apparent suicide
YouTube HQ shooting: at least three injured and female suspect dead in apparent suicide
YouTube HQ shooting: at least three injured and female suspect dead in apparent suicide

सान बर्नो/ कैलिफोर्निया। अमरीका के कैलिफोर्निया में स्थित यू-ट्यूब के मुख्यालय में एक बंदूकधारी महिला ने गोली चलाकर तीन लोगों को घायल कर दिया और उसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

पुलिस ने कहा कि संदिग्ध महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है तथा गोलीबारी के पीछे कारणों का भी पता नहीं चल सका है।

एमएसएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार जांचकर्ताओं का मानना है कि करीब तीस साल की एक महिला इमारत में प्रवेश करने से पहले उसने गोलीबारी शुरू कर दी।

वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारियों का मानना है कि घरेलू विवाद को लेकर गोलीबारी हुई है। वहीं एमएसएनबीसी तथा अन्य मीडिया रिपोर्ट में एक सुरक्षाकर्मी के हवाले से बताया कि इसमें किसी आतंकवादी घटना का संबंध नहीं है।

यू ट्यूब के प्रोडक्ट मैनेजर टॉड शर्मन ने ट्वीट कर बताया कि हम एक मीटिंग में थे तभी हमने लोगों के भागते देखा। पहले लगा कि भूकंप आया है। कमरा खाली करने के बाद भी हमें समझ नहीं आया कि हो क्या रहा है। लोग भागते जा रहे थे और मामला गंभीर दिख रहा था।

उन्होंने कहा कि हम निकास की तरफ भागे और तभी किसी ने कहा कि यहां कोई शख्स बंदूक लेकर अंदर आ गया है। मैंने फर्श और सीढ़ियों पर खून की कुछ बूंदें देखीं।

पुलिस के अनुसार गोलीबारी में घायल 36 साल के एक युवक की हालत गंभीर है। इसके अलावा दो महिलाओं को भी गोली लगी है जिनकी उम्र 32 और 27 साल है। 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर है जबकि 27 साल की महिला की स्थिति में सुधार है।