Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
yuva shiv sena hindustan to hold bhagwa rally in ajmer on october 2-अजमेर में युवा शिवसेना हिन्दुस्तान निकालेगी भगवा रैली - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में युवा शिवसेना हिन्दुस्तान निकालेगी भगवा रैली

अजमेर में युवा शिवसेना हिन्दुस्तान निकालेगी भगवा रैली

0
अजमेर में युवा शिवसेना हिन्दुस्तान निकालेगी भगवा रैली
yuva shiv sena hindustan to hold bhagwa rally in ajmer on october 2

अजमेर। युवा शिवसेना हिन्दुस्तान की ओर से मंगलवार 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भगवा रैली निकाली जाएगी। रैली आरपीएससी से शुरू होकर बस स्टेंड, कचहरी रोड, गांधी भवन, पुरानी मंडी, नया बाजार, आगरा गेट सूचना केन्द्र होते हुए राजहंस वाटिका पहुंचेगी। यहां रैली एक सभा का रूप ले लेगी। सभा को शिवसेना हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता संबोधित करेंगे। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक आयोजन भी होगा।

भगवा रैली के संबंध में सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त सिंह भाटी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि रैली का उद्देश्य सरकार को युवा हिन्दू की शक्ति दिखलाना है। आज देश में सबसे त्रस्त हिन्दू युवा हैं, जिसे हिन्दुस्तान में ही हेय दृष्टि से देखा जाता है। प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस युवा वर्ग का अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर उनसे किनारा कर लेती है। बेराजगारी जैसी समस्या के चलते हिन्दू युवा परेशान हो रहा है।

yuva shiv sena hindustan to hold bhagwa rally in ajmer on october 2
yuva shiv sena hindustan to hold bhagwa rally in ajmer on october 2

युवा शिवसेना हिन्दुस्तान के बैनर तले युवा अब संगठित होकर सरकार को अपनी शक्ति का अहसास कराएंगे, इसके लिए भगवा रैली निकाली जाएगी। प्रदेश में एक नए वातावरण का निर्माण किया जाएगा। महंगाई, बेरोजगारी, समाज और वर्ग विभेद जैसी समस्याओं के निवारण के लिए शिवसेना हिन्दुस्तान संकल्पित है।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रमुख प्रेम साहू, प्रदेश संयोजक जितेन्द्र सिंह संथाना, जिला प्रभारी मनोहर गुर्जर, जिला प्रमुख आशीष मोदानी, उप जिला प्रमुख ऋषभ टाक, शहर अध्यक्षकन्हैया तिवारी, मुकेश भाटी, रवि पीडियार समेत बडी संख्या में संगठन पदाधिकारी मौजूद थे।