अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरएएस भर्ती 2024 में 363 पद और बढ़ा दिए हैं।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ संयुक्त प्रतियोगी सेवाएं परीक्षा-2024 के कुल 733 (राज्य सेवाएं 346 एवं अधीनस्थ सेवाएं 387) पदो के लिए विज्ञापन गत दो सितंबर को जारी किया गया था।
अब इन पदों के संबंध में कार्मिक विभाग से प्राप्त कुल 1096 (राज्य सवेाएं 428 एवं अधीनस्थ सेवाएं 668 ) पदों के नवीन वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र जारी कर दिया गया है। जिसका अवलोकन अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर कर सकते है।
अब राज्य सेवाएं 428 तथा अधीनस्थ सेवाएं 668 पद पर भर्तियां होगी। उल्लेखनीय है कि आरएएस प्री परीक्षा गत दो फ़रवरी को ली गई थी।