देवरिया में 6 साल की मासूम बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बनकटा क्षेत्र में सोमवार को एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्क का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने मायके आई हुई है। पीड़ित मासूम बच्ची की मां ने आज थाने पर सूचना दी कि उसकी छह वर्षीय पुत्री के साथ पड़ोस में रहने वाले 53 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को कारित किया है। सूचना मिलते पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और इस मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और मौके से फारेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।