जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में एक साथ पहली बार 927 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं।
देश में पहली बार सीमावर्ती जैसलमेर शहर में आयोजित दो दिवसीय वृहद नागरिकता शिविर में इतनी बड़ी संख्या में पाकिस्तान से आए हिन्दू विस्थापितो को भारतीय नागरिकता के सर्टिफिकेट दिए गए। इसके तहत गुरुवार को करीब 450 हिन्दू पाक विस्थापितों को नागरिकता के सर्टिफिकेट दिए गए जबकि बाकी बचे हुए पाक विस्थापितों को शुक्रवार को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र दिए गए। भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उनके चेहरों पर एक अजीब सी खुशी एवं संतोष का भाव देखा गया।
स्वर्ण में पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण देने का कार्यक्रम रखा गया है। नागरिकता कार्यक्रम में जयपुर से डायरेक्टर लेवल के अधिकारी जॉइन डायरेक्टर अविनाश शर्मा जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर से जनगणना संचालन निर्देशक विष्णु चरण मलिक के साथ पूरी टीम पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान कर भारतीय होने का प्रमाणपत्र देने जैसलमेर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह पहुंचे। इस दौरान भारतीय होने का हक पाकर पाक विस्थापितों के चेहरे खिल उठे। वही उन्होंने मिठाइयां खिला व एक दूसरे को माला पहनाकर बधाइयां दी।