प्रेेमी से मिलने फतेहाबाद आई लड़की ने रोडवेज बस में काट ली नस

फतेहाबाद। हरियाणा में फतेहाबाद जिले में भूना से फतेहाबाद आ रही रोडवेज बस में शुक्रवार को एक 20 वर्षीय लड़की ने किसी नुकीली चीज से अपने हाथ की नस काट ली। बस कंडक्टर ने डायल 112 टीम को सूचना दी, जिसके बाद युवती को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार लड़की मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से थी और यहां भूना में अपने प्रेमी से मिलने आई थी। लड़की ने पुलिस को बताया है कि पिछले साल दिल्ली में साथ कार्य करते दोनों में प्रेम हुआ था लेकिन दोनों के परिवार शादी के लिए नहीं मान रहे। प्रेमी के चाचा ने उसे फतेहाबाद जाने वाली बस में बैठा दिया, जिसके बाद उसने बस में हाथ की नस काट ली। पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचना दे दी है।

कोटा में दुष्कर्म से आहत किशोरी ने आत्मदाह कर दी जान