ब्रह्माकुमारी बहनों ने सीआरपीएफ के फौजी भाई बहनों को बांधे रक्षा सूत्र

अजमेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के धोला भाटा सेवाकेंद्र के तत्वावधान में शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स जीसी 2 में सभी फौजी भाई बहनों को रक्षा सूत्र बांधा और सभी को सदा खुश रहने की प्रतिज्ञा कराई गई।

इस अवसर योगिनी बहन ने कहा कि हम सभी आदि सनातन देवी देवता धर्म से जुड़े हुए होने के कारण आज भी हमारी संस्कृति की रक्षा करते और उसे निभाते हैं। हमारी भारतीय संस्कृति में रक्षा बंधन बहुत पवित्र पर्व माना जाता है, लेकिन परमात्मा हमें रक्षा बंधन मनाने का सही अर्थ बताते हुए कहते हैं कि हमे रक्षा बंधन नहीं बल्कि रक्षा संबंध के रूप में मनाकर सभी को अनेक बंधनों से मुक्त करना चाहिए।

इस अवसर पर स्वयं में एकाग्रता की शक्ति को परखने का एक खेल भी कराया एवं परमात्मा से अपने मन के तार जोड़कर अपने आपको चार्ज करने का तरीका सिखाया, मेडिटेशन कराया गया। बीके कल्पना बहन ने कमांडेंट श्रीराम मीना को राखी बांधी एवं प्रभु प्रसाद दिया। अंत में सभी भाई बहनों को आत्म स्मृति का तिलक देकर, कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए उसने सदा खुश रहने की प्रतिज्ञा कराई।

इसी तरह धोला भाटा स्थित नंद चल गार्डन सेक्टर 3 में सभी धोला भाटा क्षेत्रवासियों को रक्षा सूत्र बांधा और सभी को सदा खुश रहने की प्रतिज्ञा कराई।