एक्ट्रेस मलायका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर की सुसाइड

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मलायका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने यहां कथित रूप से अपने आवास की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।

मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया गया है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस का हालांकि कहना है कि इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है और फिलहाल कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के वक्त मलायका अरोड़ा पुणे में थीं और इस दुखद घटना के बारे में पता चलते ही वह तुरंत मुंबई वापस आ गई। इस घटना की सूचना मिलते ही अभिनेत्री के पूर्व पति अरबाज खान भी मलायका के माता-पिता के घर पहुंच गए थे।

पुलिस ने कहा कि 62 वर्षीय सेवानिवृत्त मर्चेंट नेवी नाविक अरोड़ा के पूर्वाह्न 10.30 बजे के आसपास भवन के छठी मंजिल से कूदने की आशंका है। उनके परिवार में उनकी दो पुत्रियां मलाइका और अमृता तथा उनकी तलाकशुदा पत्नी जॉयस पॉलीक्रैप हैं। मलाईका जब 11 साल की थीं, तब उनकी मां का पिता से तलाक हो गया था।

पुलिस उपायुक्त, अपराध शाखा, राज तिलक रोशन ने कहा कि अनिल अरोड़ा का शव मिला। वह छठी मंजिल पर रहते थे। हम सभी कोणों से विस्तार से आगे की जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लग रही है। फोरेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंच गई थीं।

यह घटना उस समय हुई तब मलाइका पुणे में थीं। घटना के बारे में सुनकर वह, उनके अभिनेता मित्र अर्जुन कपूर और उनके पूर्व पति अरबाज खान मौके पर पहुंचे। घटना के बाद अरबाज खान के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान और उनके भाई सोहेल खान भी अरोड़ा के घर पहुंचे। सीमा सजदेह और निर्माता रितेश सिधवानी और सोफी चौधरी भी अरोड़ा के आवास पर पहुंचे।