राजस्व मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत गेरा का स्वागत

अजमेर। राजस्व मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हेमंत गेरा का शुक्रवार को राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से स्वागत किया गया।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़ के नेतृत्व में अध्यक्ष विभागीय समिति राजस्व मंडल अजय गुर्जर, सचिव राजकुमार बाघमार, जिला कलेक्ट्रेट अध्यक्ष अतुल भार्गव, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश सैनी सहित अन्य मंत्रालयिक कर्मचारियों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर गेरा का स्वागत किया।

इस मौके पर राजस्व मंडल से अध्यक्ष से तहसीलदार पदोन्नति में मंत्रालयिक कर्मचारियों का कोटा यथावत रखने, तहसीलदार के पदों पर शीघ्र डीपीसी आयोजित कर पदोन्नति करने सहित अन्य मांगों पर विस्तार से वार्ता की गई। अध्यक्ष ने संघ की सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

IAS हेमंत गेरा ने राजस्व मंडल अध्यक्ष का कार्यभार संभाला