राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ का प्रदेश स्तरीय वार्षिक सम्मेलन कल

शिक्षक संघ सम्मेलन आबूरोड में
शिक्षक संघ सम्मेलन आबूरोड में

आबूरोड। राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ का प्रदेश स्तरीय वार्षिक सम्मेलन 22 सितंबर को तलहटी आबूरोड स्थित ब्रह्मकुमारीज के मनमोहिनी वन में होगा।

संघ के जिलाध्यक्ष शंकर राजपुरोहित ने बताया कि पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ब्लॉक पिंडवाड़ा द्वारा प्रदेश स्तरीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, बाबूलाल खराड़ी
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी शिरकत करेंगे ।

कार्यक्रम मे मार्कण्डेयश्वर धाम अजारी के महन्त रेवानाथजी महाराज का सानिध्य रहेगा। साथ ही लूम्बाराम चौधरी सांसद जालोर- सिरोही, समाराम गरासिया पिंडवाड़ा-आबू विधायक , पुष्पेन्द्रसिंह राणावत बाली विधायक, जगसीराम कोली रेवदर पूर्व विधायक, सुरेश कोठारी भाजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन पुरोहित जिला प्रमुख, प्रवीण जसरापुर प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ आदि मौजूद रहेंगे । अधिवेशन मे राजस्थान के सभी पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक भाग लेंगे।