गया में प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों का हुआ सामूहिक पिंडदान

गया। बिहार के गया में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में गुरुवार को प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों सामूहिक पिंडदान किया गया।

गया शहर के विष्णुपद मोहल्ला निवासी चंदन कुमार सिंह ने प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान एवं तर्पण कर्मकांड किया। यह कर्मकांड फल्गु नदी के तट पर स्थित देवघाट पर पूरे विधि विधान के साथ किया गया। पिंडदान की प्रक्रिया स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य के द्वारा संपन्न कराया गया।

सिंह ने कहा ने इस मौके पर कहा कि हमारे पिता सुरेश नारायण के द्वारा प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों का पिंडदान वर्ष 2001 से कराया जा रहा था। पिता जी की मृत्यु के पश्चात 2014 से प्राकृतिक आपदा, जंघन्य अपराध में मारे गए लोग या ऐसे लोग जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है और उनकी मृत्यु हो गई है, ऐसे लोगों का हम सामूहिक पिंडदान करते आ रहे हैं। हाल के दिनों कोलकाता में जंघन्य अपराध के दौरान मारी गई महिला डॉक्टर की आत्मा के शांति लिए भी हमने तर्पण कर्मकांड किया है। आगे भी हमारा यह कार्य जारी रहेगा।