मुंबई में राकांपा (अजित गुट) नेता सचिन कुर्मी की हत्या

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-अजीत पवार गुट के नेता सचिन कुर्मी की शुक्रवार देर रात मुंबई के भायखला इलाके में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

यह घटना भायखला में महाडा कॉलोनी में शुक्रवार आधी रात को हुई। घटना के तुरंत बाद उन्हें पुलिस सरकारी जेजे अस्पताल ले गई लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि सचिन कुर्मी पर किसने हमला किया और उनका मानना ​​है कि घटना में दो-तीन लोग शामिल थे। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर ली है। पुलिस के एक आला अधिकारी और मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।