वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक संजय बिन्नाणी की पत्नी का निधन

कोलकाता। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक संजय बिन्नाणी की पत्नी पॉली बिन्नाणी का शनिवार शाम कोलकाता में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनकी अंतिम यात्रा रविवार सुबह उनके निवास स्थान से नीम तल्ला श्मशान स्थल पहुंची, जहां विधिवत दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर प्रबुद्धजन, पत्रकार, लेखक, इतिहासकार मौजूद रहे। बिन्नाणी मूल राजस्थान के बीकानेर निवासी हैं। यहां भी उनकी पत्नी के निधन की सूचना मिलते ही पत्रकार जगत में शोक छा गया।