एचआईएल की नीलामी में दूसरे दिन 114 खिलाड़ी खरीदे

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) खिलाड़ी नीलामी 2024-25 के लिए दूसरे दिन सोमवार को सभी आठ फ्रैंचाइजी टीमों ने बोली लगाकर 114 खिलाड़ियों को खरीदा। इसी के साथ छह टीमों में 20-20 और दो टीमों में 24-20 खिलाड़ी हो गए है। दोनों दिनों में कुल 168 खिलाड़ी खरीदे गए।

सोमवार को हुई नीलामी के पहले हाफ में सूरमा हॉकी क्लब ने सबसे ऊंची बोली लगाकर बेल्जियम के विक्टर वेगनेज को 40 लाख रुपए में खरीदा। वहीं 20 नए युवा खिलाड़ी न्यूनतम दो-दो लाख रूपए की बोली पर खरीदे गए। विदेशी खिलाड़ियों में डेनमार्क की जोड़ी थिएरी ब्रिंकमैन काे 38 लाख और आर्थर वैन डोरेन को 32 लाख रुपए में कलिंगा लांसर्स ने खरीदा। वहीं दिल्ली एसजी पाइपर्स ने टॉमस डोमेन को 36 लाख रुपए में, कलिंगा लांसर्स ने ऑस्ट्रेलिया के एरन जेलेव्स्की को 27 लाख रुपए में, तमिलनाडु ड्रैगन्स ने ब्लेक गोवर्स को 27 लाख रुपए की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया।

इस दौरान कलिंगा लांसर्स ने मोरियांगथेम रबीचंद्र को 32 लाख और मोहम्मद राहील मौसीन को 25 लाख रुपए में तमिलनाडु ड्रैगन्स ने खरीदा।

आज पहले हाफ में कुल देशी विदेशी 51 खिलाड़ी बिके। इनमें शीर्ष बोली में विक्टर वेगनेज (बेल्जियम) को सूरमा हॉकी क्लब ने 40 लाख रुपए में, थिएरी ब्रिंकमैन (नीदरलैंड) को कलिंगा लांसर्स ने 38 लाख रुपए, टॉमस डोमेने (अर्जेंटीना) को दिल्ली एसजी पाइपर्स ने 36 लाख रुपए, मोरियांगथेम रबीचंद्र को कलिंगा लांसर्स ने 32 लाख रुपए, आर्थर वैन डोरेन (बेल्जियम) को कलिंगा लांसर्स 32 लाख रुपए में टीम में शामिल किया है।

जर्मनी के गोंजालो पेइलाट सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने उन्हें हैदराबाद तूफान ने 68 लाख रुपए में खरीदा। जबकि नीदरलैंड के जिप जानसेन को तमिलनाडु ड्रैगन्स ने 54 लाख रुपए में खरीदा। यूपी रुद्रास 20 खिलाड़ी तथा शेष सात टीमों ने 24-24 खिलाड़ी बोली लगाकर खरीदे है।

सूरमा हॉकी क्लब:- गुरजंत सिंह 19 लाख रूपए, विवेक सागर प्रसाद 40 लाख रूपए, हरमनप्रीत सिंह 78 लाख रूपए, विंसेंट वानास्च 23 लाख रूपए, दयान कैसिएम 25 लाख रूपए, जेरेमी हेवर्ड 42 लाख रूपए, गुरिंदर सिंह 11 लाख रूपए, विक्टर वेग्नेज 40 लाख रूपए, निकोलस डी ला टोरे 14 लाख रूपए, जोनास डी ग्यूस 11 लाख रूपए, हरजीत सिंह 5.8 लाख रूपए, निकोलस पोंसलेट पांच लाख रूपए, बोरिस बुर्कहार्डी पांच लाख रूपए, मोहित एचएस 10 लाख रूपए, सुखविंदर 11 लाख रूपए, मनिंदर सिंह 26 लाख रूपए, पवन राजभर पांच लाख रूपए, आशु मौर्य दो लाख रूपए, प्रदीप मंडल दो लाख रूपए, प्रभजोत सिंह दो लाख रूपए, अंकुश पांच लाख रूपए, सुनीत लाकड़ा 14.1 लाख रूपए, जशनदीप सिंह दो लाख रूपए और हरीश सोमप्पा मुटागर दो लाख रूपए।

दिल्ली एसजी पाइपर्स:- शमशेर सिंह 42 लाख रूपए, जरमनप्रीत सिंह 38 लाख रूपए, राजकुमार पाल 40 लाख रूपए, टॉमस सैंटियागो 10 लाख रूपए, पवन 15 लाख रूपए, वरुण कुमार 34 लाख रूपए, रोहित 40 लाख रूपए, विलोट क्यू 10.5 लाख रूपए, अंकित पाल 20 लाख रूपए, टॉमस डोमिन 36 लाख रूपए, पाउ क्लैप्स 10 लाख रूपए, क्रिस्टोफर रूहर 18 लाख रूपए, फ्लिन ओगिल्वी 10 लाख रूपए, निकोलस डी केर्पेल 10 लाख रूपए, जोरिट क्रून 10 लाख रूपए, दिलराज सिंह पांच लाख रूपए, आदित्य लालागे 20 लाख रूपए, जोगिंदर सिंह 5.2 लाख रूपए, सौरभ आनंद कुशवाह पांच लाख रूपए, सुमित कुमार दो लाख रूपए, थोकचोम किंग्सन सिंह 2.5 लाख रूपए, मंजीत 10.3 लाख रूपए, आदर्श जी लाख रूपए और इक्तिदार इशरत दो लाख रूपए।

हैदराबाद तूफान:- नीलकांत शर्मा 34 लाख रूपए, सुमित 46 लाख रूपए, जीन-पॉल डैनबर्ग 27 लाख रूपए, शिलानंद लाकड़ा 21 लाख रूपए, गोंजालो पेइलाट 68 लाख रूपए, जाचरी वालेस 26 लाख रूपए, टिमोथी डैनियल 28 लाख रूपए, टेरेंस पीटर 10 लाख रूपए, मैथ्यू डॉसन 10 लाख रूपए, आर्थर डी स्लोवर 30 लाख रूपए, देविंदर सुनील वाल्मिकी आठ लाख रूपए, अर्शदीप सिंह 11.5 लाख रूपए, बिक्रमजीत सिंह 6.2 लाख रूपए, तलविंदर सिंह 14.5 लाख रूपए, अमनदीप लाकड़ा नौ लाख रूपए, विकास दहिया दो लाख रूपए, रहीम अकीब सैय्यद दो लाख रूपए, राजिंदर 23 लाख रूपए, सुंदरम राजावत दो लाख रूपए, दर्शन विभव गावकर दो लाख रूपए, मैको कैसेला 10 लाख रूपए, इरेंगबम रोहित दो लाख रूपए, मुकुल शर्मा दो लाख रूपए और जोबनप्रीत सिंह दो लाख रूपए।

कलिंगा लांसर्स :- संजय 38 लाख रूपए, कृष्ण बी पाठक 32 लाख रूपए, बॉबी सिंह धामी 20 लाख रूपए, दिलप्रीत सिंह 34 लाख रूपए, मंदीप मोरे 19 लाख रूपए, अरन जलवेस्की 27 लाख रूपए, मोरियांगथेम रबीचंद्र 32 लाख रूपए, थियरी ब्रिंकमैन 38 लाख रूपए, एनरिक गोंजालेस 10 लाख रूपए, अलेक्जेंडर हेंड्रिकक्स 23 लाख रूपए, आर्थर वान डोरेन 32 लाख रूपए, एंटोनी किना 16 लाख रूपए, मुकेश टोप्पो पांच लाख रूपए, रोसन कुजूर 12.5 लाख रूपए, टोबियास रेनॉल्ड्स-कॉटरेल दो लाख रूपए, साहिल कुमार नायक दो लाख रूपए, प्रताप लकड़ा दो लाख रूपए, सुशील धनवार दो लाख रूपए, अंगद बीर सिंह 26 लाख रूपए और रोशन मिंज दो लाख रूपए, निकोलस बंडुरक पांच लाख रूपए, रोहित कुल्लू दो लाख रूपए, दीपक प्रधान दो लाख रूपए और गुरसाहिबजीत सिंह छह लाख रूपए।

श्राची ररह बंगाल टाइगर्स :– सुखजीत सिंह 42 लाख रूपए, अभिषेक 72 लाख रूपए, जुगराज सिंह 48 लाख रूपए, पिरमिन ब्लैक 25 लाख रूपए, फ्लोरेंट वैन औबेल 25 लाख रूपए, हेडन बेल्ट्ज 13 लाख रूपए, गॉथियर बोकार्ड 18 लाख रूपए, रूपिंदर पाल सिंह 12.5 लाख रूपए, लाचलान शार्प 18 लाख रूपए, जसकरण सिंह 13.5 लाख रूपए, टॉम ग्रैम्बुश 10 लाख रूपए, सैम लेन 27 लाख रूपए, सीन फाइंडले 10 लाख रूपए, परदीप मोर पांच लाख रूपए, प्रधान पूवन्ना चंदूरा आठ लाख रूपए, गुरसेवक सिंह 6.6 लाख रूपए, अफ्फान यूसुफ 11.5 लाख रूपए, अतुल दीप दो लाख रूपए, योगेश मलिक सिंह दो लाख रूपए, परदीप सिंह संधू तीन लाख रूपए, थौनाओजम इंगालेम्बा लुवांग तीन लाख रूपए, जसजीत सिंह कुलार छह लाख रूपए, अली खान छह लाख रूपए और अटल देव सिंह चहल तीन लाख रूपए।

तमिलनाडु ड्रैगन्स :-अमित रोहिदास 48 लाख रूपए, डेविड हार्टे 32 लाख रूपए, डुको टेलजेनकैंप 36 लाख रूपए, सेल्वम कार्थी 24 लाख रूपए, जिप जानसेन 54 लाख रूपए, कोथाजीत सिंह 10 लाख रूपए, थीस प्रिंज 18 लाख रूपए, टॉम क्रेग 20 लाख रूपए, मोहम्मद राहील माऊसीन 26 लाख रूपए, मोरित्ज लुडविग 10 लाख रूपए, नाथन एफ्राम्स 17 लाख रूपए, ब्लेक गोवर्स 27 लाख रूपए, आनंद वाई पांच लाख रूपए, आनंद लाकड़ा पांच लाख रूपए, प्रिंस दीप सिंह पांच लाख रूपए, चंदन यादव 6.2 लाख रूपए, मज्जी गणेश 7.2 लाख रूपए, शेषा गौड़ा पांच लाख रूपए, उत्तम सिंह 23 लाख रूपए, अभरन सुदेव दो लाख रूपए, एस.सेंथमिज अरासु छह लाख रूपए, ढिलिपन एम पांच लाख रूपए, पृथ्वी जीएम पांच लाख रूपए और अरुण जे 3.6 लाख रूपए।

टीम गोनासिका:– मनदीप सिंह 25 लाख रूपए, मनप्रीत सिंह 42 लाख रूपए, ओलिवर पायने 15 लाख रूपए, सूरज करकेरा 22 लाख रूपए, जीरो हर्टजबर्गर 21 लाख रूपए, अरिजीत सिंह हुंदल 42 लाख रूपए, नीलम संजीप जेस 17 लाख रुपए, अमीर अली 34 लाख रूपए, बीरेंद्र लाकड़ा 10 लाख रूपए, योगेम्बर रावत 11 लाख रूपए, विष्णुकांत सिंह 20 लाख रूपए, टॉम बून 26 लाख रूपए, टिमोथी हॉवर्ड 20 लाख रूपए, ली मॉर्टन 10 लाख रूपए, जैक वालर 10 लाख रूपए डिप्सन टिर्की 6.6 लाख रूपए, अनमोल एक्का 9.2 लाख रूपए, जैकब ड्रेपर पांच लाख रूपए, मुस्तफा कैसिएम 7.2 लाख रूपए, कमलबीर सिंह दो लाख रूपए और निक्किन थिमैया चेंदंडा 13 लाख रूपए, उथप्पा कुशलप्पा सन्नुवंदा 13 लाख रूपए, सुनील वितालाचार्य सोमवारपेट 10 लाख रूपए और यशदीप सिवाच नौ लाख रूपए।

यूपी रूदास टीम :- ललित कुमार उपाध्याय 28 लाख रूपए, हार्दिक सिंह 70 लाख रूपए, अल्वारो इग्लेसियस 12 लाख रूपए, लार्स बाल्क 40 लाख रूपए, केन रसेल 30 लाख रूपए सुरेंद्र कुमार 14 लाख रूपए, आकाशदीप सिंह 20 लाख रूपए, सिमरनजीत सिंह 10 लाख रूपए, टंगुय कोसिन्स 10 लाख रूपए, मार्क रिकासेंस 15 लाख रूपए, फ्लोरित्ज वोर्टेलबोएर 27 लाख रूपए, सेव वैन ऐस 10 लाख रूपए, मनमीत सिंह 16 लाख रूपए, गुरजोत सिंह 14.5 लाख रूपए, प्रशांत कुमार चौहान पांच लाख रूपए, प्रियोबार्ता तालेम नौ लाख रूपए, जेम्स मजारेलो 13 लाख रूपए, मोहम्मद जैद खान 2.9 लाख रूपए सुनील जोजो 2 दो लाख रूपए और सुदीप चिरमाको 12 लाख रूपए।