बाबा ईसरदास साहिब के 100वें वर्सी महोत्सव में जुटेंगे संत महात्मा

अजमेर। सद्गुरू बाबा ईसरदास साहिब जी के शताब्दी वर्सी उत्सव के उपलक्ष में व्यास पीठ पर स्वामी अशोकानन्द जी महाराज जबलपुर मध्यप्रदेश के सान्निध्य में 7 से 11 जनवरी 2025 तक ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजयनगर में आयोजित किया जाएगा।

इसमें सभी श्रृद्धालु, भक्तगण सपरिवार जुडकर आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ ले सकेंगे। ऐसे विशाल आयोजन में सेवा कर सहभागी बने यह बात महामण्डलेश्वर हंसराम साहिब ने ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम में आयोजित बैठक के दौरान कही।

महामण्डलेश्वर हंसराम जी ने कहा कि अजमेर में संभत: इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है जिसमें देश भर से संत महात्मा, महामण्डलेश्वर सम्मिलित होंगे। महोत्सव में दो दिन धर्म संसद का आयोजन भी होगा जिसमें समाज हित में प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। आम जनता दर्शन प्राप्त करने के साथ सत्संग का भी लाभ ले सकेगी।

श्री राम कथा का विशाल आयोजन होगा

आश्रम के महन्त स्वरूपदास ने कहा कि श्रीराम कथा हिन्दी में होगी जिसे सभी सनातन धर्मप्रेमी जुड सकेंगे। कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से होगा। एक दिन नगर भ्रमण रहेगा। जिसमें समाज के सभी वर्गाे को जोडकर संतों के सानिध्य में विशाल शोभा यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम पुष्कर के महन्त हनुमानराम, श्रीराम विश्वधाम के महन्त अर्जुनराम, बालकधाम किशनगढ़ के महन्त श्यामदास, संत गौतम ने भी सम्बोधित किया। स्वागत भाषण महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने प्रकट किया।

बैठक में कवंल प्रकाश किशनानी, पार्षद रश्मी हिंगोराणी, मोहन लालवाणी, महेश हिंगोराणी, प्रकाश जेठरा, लक्षमणदास दौलताणी, प्रकाश मूलचंदाणी, अजीत पमनाणी, डॉ. प्रदीप गेहाणी नरेन्द्र बसराणी, महेश टेकचंदाणी, जयप्रकाश मंघाणी, रमेश कल्याणी, दीपक बालाणी, शंकर सबनाणी, केटी वाधवाणी, हरिकिशन टेकचंदाणी, राजेश किशनाणी, हरीश मोदियाणी ने भी विचार प्रकट किए।