ब्रह्माकुमारी के शास्त्री नगर सेवा केंद्र पर युगल प्रतिभा सम्मान समारोह

अजमेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शास्त्री नगर सेवा केंद्र पर गुरुवार को युगल प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने डॉक्टर शांता बहन का ताज पहना कर स्वागत किया। बीके आशा बहन ने युगल प्रतिभा सम्मान समारोह में 18 युगलों का साफा बांधकर और दुपट्टा ओढाकर कर सम्मान किया। स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक अशोक चौरसिया ने युगलों को मोमेंटो प्रदान किया।

इस अवसर पर बीके कीर्ति बहन ने सभी को आत्मस्मृति का तिलक लगाया। कार्यक्रम के अंत में शांता बहन ने चौरसिया का भी सम्मान किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में डॉली और दीक्षा ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को शांता बहन ने ईश्वरीय सौगात और ईश्वरीय प्रसाद भेंट किया।

सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बीके काजल और बीके संचिता बहन भी मौजूद रहीं। बीके पूनम बहन का सम्मान अशोक चौरसिया ने मोमेंटो देकर किया।