जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को यहां उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
शर्मा ने कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के निजी आवास पर पहुंचकर उनके पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री डा प्रेमचंद बैरवा, वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, सैनिक कल्याण राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।