चरखी दादरी। जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि दादरी-भिवानी जिला हमारी कर्मभूमि हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यकाल में दादरी जिले के आधारभूत ढांचे का निर्माण हुआ। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से दादरी जिले में हजारों करोड रुपए की कई बड़ी विकास परियोजनाएं शुरू हुई।
दुष्यंत चौटाला की दूरदर्शी सोच के कारण ही दादरी जिला विकास के दृष्टिकोण से अग्रणी स्थान पर पहुंच पाया हैं। जिनका जिलावासियों को आने वाले समय में बड़ा लाभ मिलेंगा।
जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला सोमवार को दादरी शहर के बाबा स्वामीदयाल धाम पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। वहां उन्होंने बाबा स्वामीदयाल के चरणों में मत्था टेक आमजन की भलाई के लिए प्रार्थना की।
दिग्विजय चौटाला ने गांव बलाली पहुंचकर जेजेपी के जिला प्रधान सज्जन बलाली के बड़े भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने गांव जेवली में बुजुर्ग जेजेपी कार्यकर्ता दलीप सिंह के पौत्र और पौत्री की शादी में शामिल होकर परिवार को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, राजेश फौगाट, राकेश कलकल, राजबीर फौगाट चेयरमैन, ऋषिपाल उमरवास, भूप मांढी, विजय श्योराण काकड़ौली, राजेंद्र हुई, रविंद्र सांगवान चरखी, लक्ष्मी बलौदा, संजीव चरखी, धर्मराज फौगाट, संजय जगरामबास, अतुल फौगाट, संजीव काकड़ौली, रविंद्र खेडीबूरा, समशेर ढ़ाणी, हरपाल हंसावास, सुनील अटेला, फुल ढ़ाणी आदि उनके साथ थे।