देसूरी के गुड़ामागलियान गांव में कृष्णधाम पर श्री विष्णु महायज्ञ सम्पन्न

पाली। पाली जिले के देसूरी में गुड़ामागलियान गांव के कृष्णधाम पर महेन्द्रानन्दगिरीजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित पांच दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के समापन समारोह में सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनका पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया।

राज्यपाल ने श्री कृष्णधाम और मामाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विष्णु महायज्ञ में आहुति दी और सत्संग में श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ के बाद अब गुडा मांगलियान कृष्णा धाम में मिनी कुंभ का आयोजन हो रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कृष्णभक्त महेंद्रसिंह राणावत गादीपति कृष्णधाम गुडामांगलियान का संत समुदाय में प्रवेश रहा। परशुरामगिरी महाराज ने उन्हें महेन्द्रानन्दगिरि महाराज का नया नाम प्रदान किया। महेंद्रसिंह बचपन से ही सनातन धर्म के प्रति समर्पित रहे हैं और गो सेवा, नशामुक्ति तथा राष्ट्र सेवा में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

परशुरामगिरी महाराज ने बताया कि महेन्द्रानन्दगिरि महाराज पंच दशनाम जुना अखाड़े से जुड़े हुए हैं। आगामी कुंभ 2027 में महंत ब्रह्मचारी अवधेश चैतन्य की उपस्थिति में उनके पंच संस्कार की विधि संपन्न होगी। महेन्द्रानन्दगिरि महाराज का जीवन त्याग, तपस्या और जीवदया के प्रति समर्पित है।

आचार्य कमलाप्रसाद सहित 21 पंडितों के सान्निध्य मे पांच दिन तक चले विष्णु महायज्ञ में 1.60 लाख आहुतियां दी गईं। फले चुन्दडी धर्मसभा के साथ पांच दिवसीय विष्णु महायज्ञ की पुर्णाहुति हुई।

आयोजन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बाबा नंदलाल, पूर्व सांसद पुष्प जैन, मारवाड जक्शन के पूर्व विधायक खुशवीरसिहं जोजावर, सूरजकुंड के संत अवधेशानंद चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज, राजा निर्मलनाथ जी महाराज, श्री मेवाड़ा जनार्धन सिह राणावत काकरवास, संत परशुराम गिरी जी महाराज, अभयदास जी महाराज, चेतन गिरी जी, राम प्रकाश जी, रामविचारणी जी, हरिपुरी महाराज, कैलाश पूरी जी, प्रकाश पूरी जी महाराज, श्री विष्णु गुरु ब्रह्मचारी महाराज, उज्जैन से राजेश भाई, श्री आशापुरा माताजी मंदिर पाटस्थान ट्रस्ट अध्यक्ष करणसिंह उचारियाडा, भाजपा नेता मुकेश राजपुरोहित, छोगसिंह राजपुरोहित, बाबूसिंह खरवड़, जेठूसिंह, हितेश व्यास, हिम्मत सिंह मेड़तिया, प्रतापसिंह बिठिया, हनवंत सिंह, कुलदीप सिंह राजावत, भवरसिंह भवरानी, गुलाबसिहं राणावत, नाड़ोल भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी, देसूरी उपप्रधान मानवेन्द्र सिंह मेड़तिया, हकाराम जाट शिरकत की।

गुडा मांगलियान श्री राधे कृष्ण सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल गेहलोप, उपाध्यक्ष देशाराम मोडा भाटून्द, कोषाध्यक्ष भूराराम सीरवी छोडा, सचिव प्रभुराम सिरवी नाडोल, व्यवस्थापक बगदाराम गर्ग, गिरीश भाई, मांगीलाल वसनाराम, मेघाराम मेघवाल,ओगडराम चौधरी, गजेन्द्रसिहं मेडतिया, विजयराज परमार, रुपाराम चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, जगदीश कुमार देवडा, मनोहरसिंह नाडोल, उम्मेदसिंह राणावत, राजुसिंह गुडा पाटीयान, लालसिंह, सुमेरसिंह वारासोलकियान, रुपाराम, छोगाराम, वीराराम आदि का व्यवस्था संभालने में योगदान रहा। मंच संचालन डॉ. प्रवीण वैष्णव बाली, कालुराम माली सादडी, हेमन्त गर्ग ने किया इस मौके आयोजित महाप्रसादी में सैकडों श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया।