अजमेर। भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं महिला शिक्षा के लिए जीवनपर्यंत समर्पित भाव से कार्य करने वाली महान समाज सुधारक ‘क्रांतिज्योति’ सावित्रीबाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि पर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से महात्मा ज्योतिबा सर्किल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले ने उस समय अपने सामने आने वाली चुनौतियां एवं बाधाओं की परवाह नहीं की एवं महिला शिक्षा की अलख जगाई वह सदैव हमारे प्रेरणापुंज रहेगी।
इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की अध्यक्ष सुनीता चौहान ने भारत सरकार से फुले दंपती को भारत रत्न से सम्मानित करने का आग्रह किया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में सकल सैनी समाज, नगर निगम अजमेर में नेता प्रतिपक्ष डॉ द्रोपदी कोली, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, प्रेमराज सोलंकी, ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव मामराज सेन, पूनम चंद मारोठिया, चेतन सैनी, हनीष मारोठिया, राजकुमार गर्ग, हिमांशू टांक, शक्ति सिंह रलावता, अशोक सुकरिया, राजू सांखला, हेमराज खारोलिया, जान्हवी, इंदू अजमेरा, बबिता मौर्य, सुशील चौहान, विजयलक्ष्मी सिसोदिया, जितेंद्र मारोठिया, राजेश भाटी, ध्रुविका सिसोदिया, राजीव सिंह कच्छावा, धर्मेन्द्र नागवाल सहित राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पुष्कर में माता सावित्री बाई फूले को याद किया
महात्मा ज्योतिबा फूले एवं माता सावित्री बाई फूले सर्किल विकास समिति के तत्वावधान में माता सावित्री बाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि राष्ट्रीय स्मारक नागौर रोड पुष्कर पर पुष्पाहार चढ़ाकर सामाजिक भेदभाव मिटाने के संकल्प के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने बताया कि सावित्रीबाई फुले शिक्षिका के अलावा महान समाजसेवीका भी थीं। इन्होंने दलितों व पिछड़ों को शिक्षा देकर इतिहास में एक नया नाम रचा। आज के दिन देशभर के सभी जातियों के लोग इनको श्रद्धा से पुष्पांजलि अर्पित कर उनके महान कार्यों को याद कर रहे हैं। माता सावित्री बाई फुले ने प्रथम महिला शिक्षा अध्ययन हेतु महिलाओं के लिए प्रथम विद्यालय की स्थापना की।
सत्यनारायण भाटी ने इस अवसर ने कहा कि जिस समय छुआछूत चरम सीमा पर था तब दलितों को स्कूलों में पढ़ने के लिए दाखिला नहीं मिलता था। ऐसे समय में सावित्री बाई फुले ने विद्यालय खोलकर गरीबों व दलितों को निशुल्क शिक्षा देकर सभी वर्ग को शिक्षित कर समाज में अपनी छाप छोड़ी।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन रूपचंद मारोठिया, मालियान नवयुवक मंडल अध्यक्ष ताराचंद भाटी के नेतृत्व में युवाओं ने साफ सफाई कर पेड़ पौधों को सींच कर स्वच्छ और हरा पुष्कर अभियान में सहयोग किया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में सुखदेव मारोठिया, सूरज दगदी, राहुल उबाना, सीताराम सतरावला, मांगीलाल अजमेरा, सावित्री भाटी, मगणीराम, अशोक पालरिया, अरुण सतरावला, घनश्याम भाटी, शंकर चौहान, मदनलाल चौहान, घीसूलाल तंवर, स्वरूपानंद अजमेरा, प्रेमचंद दगदी, मुकेश फुलवारी, अशोक साहू, पप्पू लाल अजमेरा, भागचंद सांखला, सुरेश उबाना, भगवती टांक, चंद्रप्रकाश सैनी, पूनमचंद तुनवाल, नंदूकिशोर कुंवाल, प्रियांशु गढ़वाल, तिलोक पालरिया, राधे श्याम इंदौरा, महेन्द्र अजमेरा, खेमचंद उबाना आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।