अजमेर में नारी न्याय शक्ति सम्मान समारोह 26 को

अजमेर। राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी 26 मार्च को नारी न्याय शक्ति सम्मान यात्रा के शुभारंभ पर एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर पहुंचेगी।

पुष्कर रोड स्तिथ सेन्चुरी स्कूल में सुबह 11 बजे प्रियंका चौधरी के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रियंका चौधरी ने बताया कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग, प्रदेश भर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में नारी न्याय शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

सारिका चौधरी के अजमेर पहुंचने पर जयपुर रोड स्थित अशोक उद्यान पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्म जोशी के साथ राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा पहनकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।