गुलाबी नगरी में निकला राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष वादन के साथ कदम से कदम मिलाती सेविकाएं उत्साह के साथ पथ संचलन में चल रही थी। सैकड़ों की संख्या में समिति से जुड़ी युवतियां एवं महिलाएं इसमें शामिल थी।

पथ संचालन झोटवाड़ा आदर्श विद्या मंदिर के खेल मैदान से प्रारंभ होकर कांटा चौराहा, कालवाड़ रोड होते हुए मेडिकल सेंटर से पुनः खेल मैदान में आकर समापन हुआ। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। भारत माता के जयकारों के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति मय हो गया।

राष्टृ सेविका समिति जयपुर प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुखा नर्बदा इन्दौरिया ने कहा कि महिलाएं परिवार की धूरी होती है। राष्ट्र सेविका समिति देश सेवा का संस्कार देती हैं।