अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी और कांग्रेसी विधायकों सहित प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निलंबन के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अजमेर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व मे प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ज्योतिबा फूले सर्किल पर एकत्रित हुए वहां से भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियो के विरोध प्रदर्शन व नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर मेन गेट पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, पूर्व विधायक गोपाल बाहेती, राकेश पारिक, विधानसभा प्रत्याशी द्रोपदी कोली, महेन्द्र सिंह रलावता, हेमन्त भाटी, प्रदेश प्रवक्ता प्रियदर्शी भटनागर, प्रदेश सचिव कैलाश झालीवाल, सुनिल लारा, रेनु मेघवंशी, ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, चन्दन सिह, लक्ष्मी धोलखेडिया, प्रताब यादव, गिरधर तेजवानी, भागचनद भाया, पार्षद नरेश सतयावान, श्याम प्रजापति, नौरत गुजर, लक्ष्मी बुनदेल, हामिद चीता, गजेंद्र सिह रलावता, अनीता चौरासिया, विपिन बैसिल, महेश चौहान, कैलाश कोमल, निर्मल बैरवाल, सोना धनवानी, दिनेश के शर्मा, राजेश बोयत, राजकुमार गर्ग, गंगाराम तंवर, नीरज यादव,आजाद, अकरम, धर्मेन्द्र नागवाल बाबर खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।