अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता का जन्मदिन आज कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यकर मनाया।
जन्मदिन के अवसर पर रलावता ने सुबह गौ पूजन व अश्व पूजन कर नगर निगम अजमेर में शिव मंदिर पर दूध अभिषेक किया। इसके बाद नौसर माता मंदिर, घाटी वाले बालाजी मंदिर, जय अंबे माता मंदिर, और अर्द्धचंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को फूड पैकेट, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया। गौशाला तथा पचकुण्ड स्थित डियर पार्क में हिरणो को चारा अर्पण तथा गरीब बच्चों को केक एवं पेस्ट्री वितरित की।
कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रलावता को 51 किलो की माला एवं साफा पहनाकर उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
रलावता के जन्मदिन पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन का सैलाब उमड पडा। आतिशबाजी कर ढोल धमाकों के साथ रलावता का जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, महासचिव शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, मामराज सेन, अब्दुल रशीद, राजेंद्र नरचल, शक्ति सिंह रलावता, सुनील लारा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हितेश्वरी टॉक, पप्पू कुरैशी, आजाद मोहम्मद, राजेंद्र वर्मा, जय गोयल, अहमद हुसैन, शाहबाज खान, विजयलक्ष्मी पारीक, मीनाक्षी यादव, राजवीर सिंह, राजकुमार गर्ग, अकरम कुरैशी, रियाज शेख, योगेश जाटोलिया, आरिफ मोहम्मद, विकास चौहान, राजेंद्र चावरियां, कपिल सारस्वत, नरेंद्र तुनवाल, पार्षद बिना टाक, बालमुकुंद टाक, महेंद्र भाटी, सुनील माथुर, सौरभ यादव, महेंद्र कटारिया, चंदन सिंह, ईश्वर राजोरिया, प्रमोद भाटी, हनीफ अंसारी, सुदर्शन जैन, राजू मिश्रा, नमन जैन, नियामत अली, ऋषि घारु, अशोक सुकरिया, दुर्गासिह राठौड मोहसिन खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।