अजमेर में कांग्रेसजनों ने मनाया प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का जन्मदिन

अजमेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन कांग्रेसजनों ने सदभावना दिवस के रूप में सादगी से मनाया।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रियदर्शी भटनागर की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने दीपमाला पगरानी हास्पिटल, मयाणी अस्पताल तथा अन्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरण किया। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन की बधाई दी।

इसी क्रम में प्रदेश प्रवक्ता, पार्षद नरेश सत्यावना, ब्लाक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष आरिफ हुसैन, आलोक गुप्ता, विक्रम शर्मा, अभय चौधरी, अनिल उदय, फैयाज खान, युवा कांग्रेस सचिव साहिल हुसैन, भावना जोशी, दीपा भार्गव, कुमकुम सक्सेना, कुशाल सोनी, अशरफ बुलंद खान, राजेश ईनानी, ओमप्रकाश शर्मा, जूनेद पठान आदि कांग्रेसजनों ने डोटासरा के पार्टी के प्रति समर्पित योगदान को आत्मसातकरने को लेकर मैं हूं गोविंद सिंह डोटासरा शीर्षक के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करके पार्टी के प्रति अपनी सच्ची निष्ठा व्यक्त की।

अजमेर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ दिया धरना-प्रदर्शन