अजमेर जिला देहात भाजपा ने 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर जिला देहात का 46वां स्थापना दिवस रविवार को कांकरिया भूणाबाय स्थित पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने शिरकत कर पार्टी के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम के साथ हुआ।

मंत्री रावत ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है, जिसने सदैव राष्ट्रहित और जनसेवा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने पार्टी के ऐतिहासिक संघर्षों, उपलब्धियों एवं वैचारिक प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सेवा भावना से ही संभव हुई है।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि भाजपा का इतिहास सेवा, संगठन और समर्पण की मिसाल है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वपटल पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। राजस्थान देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिले एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बूथ कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने सामूहिक रूप से पार्टी के स्थापना दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।

इस अवसर पर पार्टी का ध्वज वंदन, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संदेश से भी अवगत कराया गया, जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना।

इसके पश्चात मंत्री रावत रावत ने जिले भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को बड़ी संवेदना के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।