अजमेर : महेंद्र कुमार अंबानी का निधन, अंत्येष्टि आज

अजमेर। अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि अशोक विहार मानसिंह होटल के पास निवासी एवं स्वास्तिक पेट्रोल पंप के पार्टनर महेंद्र कुमार अंबानी जी पुत्र स्व. श्री अमृत लाल जी अंबानी (भैया जी) का बुधवार 9 अक्टूबर शाम को आकस्मिक निधन हो गया।

जिनकी अंतिम संस्कार यात्रा गुरुवार दोपहर 3 बजे निवास स्थान अशोक विहार, मान सिंह होटल के पास से छतरी योजना मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गए हैं। अंबानी के निधन से समस्त गुजराती समाज में शोक की लहर छा गई।