अजमेर। विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने रविवार को क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इसमें वार्ड 47 में रेलवे पुलिया से मेयो लिंक रोड तक धोलाभाटा रोड पर एक करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से नाला निर्माण कार्य तथा वार्ड 46 एवं 47 के मध्य मेयो लिंक रोड शिव शंकर बेकरी से धोलाभाटा टेलीफोन एक्सचेंज तक 32 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही सुभाष नगर रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास 26 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया।
विधायक भदेल ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र मेरा घर है। विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी स्वतः ही रहती है। विकास कार्यों के लिए आग्रह की आवश्यकता नहीं है। इससे पूर्व के कार्यकाल में अन्य पार्टी की सरकार होते हुए भी अनेक विकास कार्य किए गए। राज्य सरकार विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। इसके लिए राज्य की 3 लाख 50 हजार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। युवा, महिला, मजदूर, किसान सहित प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए नित नई योजनाएं बनाई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लाडो प्रोत्साहन योजना की राशि में अभिवृद्धि की गई। इसी क्रम में पांच वर्ष से बंद पड़े खाद्य सुरक्षा पोर्टल को खोलकर सरकार ने पात्र वंचितों को खाद्य सुरक्षा का लाभ लेने के लिए राह खोली है।
चिकित्सा क्षेत्र में मा योजना, बीमा योजना से स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि की गई। युवाओं के हित को ध्यान में रखकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसके लिए 1.25 लाख राजकीय एवं 1.50 लाख निजी क्षेत्र में भर्ती करने की घोषणा की गई है। पेपर लीक प्रकरणों से युवाओं के साथ हो रहे कुठारघात पर कड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 10 करोड रुपए की राशि सड़क निर्माण, सेक्टर रोड निर्माण कार्यों, 900 करोड रुपए की राशि से ग्रीन एक्सप्रेसवे हाईवे आदि द्वारा सड़को की विस्तृत कनेक्टिविटी तैयार करने की रूपरेखा बनाई है। इससे राज्य सड़क विस्तार में देश में अव्वल स्थान पर होगा। पारदर्शी एवं गुड गवर्नेंस देने वाली सरकार हर वर्ग के व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार के प्रयास कर रही है। अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नाला निर्माण से जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन क्षेतर्् के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। सुभाष नगर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निकट पुलिया निर्माण की स्थानीय निवासियों की लंबे समय से मांग थी। इसे पूरा करने का कार्य अब शुरू हो गया है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
इस अवसर पर हितेश डाबरिया, रविन्द्र सिंह जादोन्न, राजेश घाटे, सोहन शर्मा, रोमेश मिश्रा, महेंद्र राव, संतोष मौर्य, दिलावर चौहान, मंजू शर्मा, देवेंद्र सिंह शेखावत, आंनद चोधरी, ओमप्रकाश गोठवाल, हरजीत सिंह मनकू, गणेश रावत, सज्जन सिंह, नरेंद्र पटेल, सुभाष भटनागर, संजय चौहान, ज्ञान मालू, गोपाल शर्मा, दिलीप शर्मा, रजनीश चौहान, पार्षद हेमन्त सांखला, संतोष मौर्य, सुन्दर सिंह टांक, संदीप माखीजानी, नितेश आत्रे, राजेश चौहान, गौरव उपाध्याय, रोहित सोगरा, सन्नी चौहान, सीमा गोस्वामी, कृष्णा सोनी, गौरव टांक, विनोद बागोरिया, रेवती प्रसाद, हरिनारायण सैनी, मयूर, हेमन्त आसनानी, दीपक सैनी, शैलेन्द्र, योगेश महावर, तुषार उपाध्याय, मोहन भारती, योगेश महावर, धर्मपाल चौहान, जितेन्द्र चौहान, चन्द्रप्रकाश, जनरेल सिंह, गिरीश साजनानी, जोगेन्द्र सिंह, जितेन्द्र टांक, राजेश, अशोक यादव, ज्ञानचंद, राजेन्द्र भारती, दिनेश सैनी, श्यामलाल सैनी, रतनलाल सेन, प्रवीण, प्रमोद लावास, बंटी शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।