आंध्र प्रदेश चुनाव परिणाम : आंध्र प्रदेश में तेदेपा की रिकार्ड तोड़ चुनावी जीत

विजयवाड़ा। चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी(तेदेपा) आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में अभूतपूर्व जीत दर्ज करने की ओर अग्रसर है वहीं जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी को करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।

तेदेपा ने 90 विधानसभा सीटें जीती हैं और 47 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। टीडीपी-जेएसपी-बीजेपी गठबंधन के हिस्से जन सेना पार्टी ने 17 सीटें जीती हैं और चार सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने सात विधानसभा सीटें जीती हैं और एक सीट पर आगे चल रही है।

दिलचस्प तथ्य यह है कि 2019 के चुनावों में 151 विधानसभा सीटें जीतने वाली वाईएसआरसीपी ने इस बार केवल पांच सीटें जीती हैं जबकि उसके उम्मीदवार चार निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं।

संसदीय चुनाव में तेदेपा ने एक सीट जीती है और 16 लोकसभा क्षेत्रों में आगे चल रही है। जन सेना के उम्मीदवार दो लोकसभा क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं, और भाजपा के उम्मीदवारों ने दो सीटें जीती हैं और दो अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। सत्ताीुढ़ वाईएसआरसीपी केवल तीन लोकसभा क्षेत्रों में आगे चल रही है।

विधानसभा के लिए चुने गए प्रमुख तेदेपा नेताओं में एन चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश, नायडू के बहनोई एन बालकृष्ण, प्रदेश अध्यक्ष के अच्चेन्नायडू और महिला प्रदेश अध्यक्ष वी अनीता शामिल हैं। फिल्म हीरो से राजनेता बने और जन सेना प्रमुख के पवन कल्याण पिथापुरम निर्वाचन क्षेत्र से 40,000 से अधिक मतों से बहुमत से चुने गए। वह पहली बार विधानसभा में प्रवेश कर रहे हैं।

इस बीच ऊर्जा मंत्री पेड्डीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी को छोड़कर जगन रेड्डी कैबिनेट के सभी मंत्री हार गए। रेड्डी पुलिवेंदुला से चुने गए हैं जबकि नायडू कुप्पम से चुने गए हैं। तेदेपा, जेएसपी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर चुनावी जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। नायडू के कई रिश्तेदार और परिवार के सदस्य उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचे।

नायडू, उनके बेटे लोकेश और पत्नी भवनेश्वरी ने जश्न मनाते हुए केक काटा और एक दूसरे से हाथ मिलाया। पवन कल्याण शाम को जेएसपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और देर रात नायडू से उनके घर पर मुलाकात करेंगे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जगह-जगह पटाखे फोड़ते और रैलियां निकालते नजर आए।

लोकसभा चुनाव परिणाम : हरियाणा में भाजपा को छह सीटों का नुकसान

लोकसभा चुनाव परिणाम : राजस्थान में भाजपा 13 एवं कांग्रेस 9 सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव परिणाम : छत्तीसगढ़ में भाजपा का पलड़ा भारी

लोकसभा चुनाव परिणाम : उत्तर प्रदेश में राजग ने इंडिया समूह से बनाई बढ़त

लोकसभा चुनाव परिणाम : पंजाब में कांग्रेस 7, आप 3 सीटों पर आगे