भारत शर्मा राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

अजमेर। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारीगणों ने भाग लिया तथा विचार व्यक्त किए।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंभूसिंह राठौड ने कहा कि उनकी सेवानिवृति 31 जुलाई को होने के कारण संघ का कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित कर लिया जाए। संघ के सभी उपस्थित जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने आम सहमति कर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के पद का निर्णय शम्भूसिंह राठौड़ पर छोडा। राठौड़ ने कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर दौसा कलेक्ट्रेट में कार्यरत भारत शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव स्वीकार करते हुए भारत शर्मा के संघ का कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचन की घोषणा की गई।

बैठक के उपरांत अजमेर कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर टीलसिंह महेचा (प्रदेश महामंत्री), रूस्तम खान, प्रीतम सिंह भूरटिया, राजकुमार बाघमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अतुल भार्गव (प्रदेश प्रवक्ता), गुरमीत सिंह लबाना (अध्यक्ष, राजस्व मण्डल राजस्थान), सतीश सैनी (कोषाध्यक्ष), मनीष शर्मा, विशाल विश्नोई, सीताराम पासवान एवं जिलाध्यक्ष सुधीर यादव (खैरथल-तिजारा), लोकेश सिंह राठौड (चितौड़गढ), यशवन्त मीना (अलवर), अनिल सक्सेना (जोधपुर), बबल सिहं (टोंक), रमेश पहाडिया (दौसा), राकेश पाराशर (जयपुर), महेश गिरी (प्रतापगढ), निर्मल सोनी (चूरू), विजय सिंह (जैसलमेर), अशोक गौड (बीकानेर), अरविन्द कुमार बैरवा (सवाई माधोपुर), विक्रान्त सिंह (भरतपुर), कृष्णावतार (कोटा), धर्मवीर (डीडवाना) सहित समस्त जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदि उपस्थित रहे।