भाजपा अनादरा मंडल की कार्यकारिणी घोषित

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के निर्देशानुसार भाजपा अनादरा मंडल अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह देवडा ने भाजपा सिरोही जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी एवं रेवदर विधानसभा प्रभारी नरपत सिंह राणावत की अनुशंसा पर भाजपा अनादरा मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की।
जिसमें मंडल उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण कोली, जयदीपसिंह देवड़ा, रमेश जोशी, नरसाराम माली, राधादेवी प्रजापत एवं शरेदान चारण को मनोनीत किया। वहीं मंडल महामंत्री पद पर अशोक पुरोहित, कैसा राम कोली, जेताराम चौधरी मनोनीत किया। मंडल मंत्री पद पर केसर सिंह पराडीया, मगन पुरोहित, भाना राम मेघवाल, कन्हैया लाल पुरोहित, प्रभू ललाल रावल, सुल्तान सिंह थल का मनोनयन किया। कोषाध्यक्ष पद पर पुरणगीरी गोस्वामी,सह कोषाध्यक्ष राजू सेन,सोशल मीडिया प्रभारी तेजा राम देवासी,मीडिया प्रभारी प्रेमराज चौधरी और IT सेल प्रभारी माना राम मेघवाल को मनोनीत किया।