विजेंद्र गुप्ता चुने गए दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष

नई दिल्ली। विजेंद्र गुप्ता सोमवार को सर्वसम्मति से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी विधायक विजेंद्र गुप्ता के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने समर्थन किया।

अध्यक्ष के लिए दूसरा प्रस्ताव कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्रराज सिंह ने किया, जिसका मंत्री प्रवेश वर्मा ने समर्थन किया। भाजपा विधायक कुलवंत राणा ने भी गुप्ता के लिए अध्यक्ष पद के दोनों प्रस्तावों का समर्थन किया।

प्रोटेम स्पीकर अरविंदर लवली ने विजेंद्र गुप्ता केे नाम अध्यक्ष के लिए सदन के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। रेखा गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने विजेंद्र गुप्ता को अध्यक्षीय आसान तक पहुंचाया और उन्हें शुभकामनाएं दी।