छत्तीसगढ़ में BJP का सभी 10 नगर निगमों के मेयर पद पर कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगमों में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के मेयर चुने गए हैं जबकि विपक्षी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

रायगढ़ में भाजपा के जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हरा दिया है। राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हराया है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी है।

अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया है। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल भाजपा के रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है।

भाजपा के जीते मेयर प्रत्याशियों की सूची, कौन कहां से जीता

रायगढ़ – भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान जीते
चिरमिरी – भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय जीते
धमतरी – भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा जीते
राजनांदगांव – भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव विजयी
अंबिकापुर – भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत विजयी
जगदलपुर – भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय विजयी
कोरबा – संजू देवी राजपूत जीतीं
बिलासपुर – पूजा विधानी जीतीं
दुर्ग – अलका बाघमार
रायपुर – भाजपा की मीनल चौबे