भाजपा सिरोही नगर मंडल व कृष्णागंज मंडल की कार्यकारणी घोषित

सबगुरु न्युज – सिरोही। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी के निर्देशानुसार सिरोही नगर मंडल व कृष्णगंज मंडल कार्यकारिणी घोषणा की गई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष महेंद्र माली ने कार्यकारिणी में 6 नगर उपाध्यक्ष बनाए है, इनमें मानकचंद सोनी, रणछोड़ प्रजापत, जुजाराम देवासी, गीता पुरोहित, अजय भट्ट, गोविंद माली शमिल हैं। चिराग रावल, रामलाल परिहार व प्रकाश पटेल को महामंत्री, गोविंद सैनी, राजू चौहान, ललित प्रजापत, लुंबाराम राणा, निक्कू देवड़ा, हरिकिशन रावल को मंत्री, कैलाश मेघवाल को कोषाध्यक्ष, दिनेश वैष्णव कोषाध्यक्ष, अमृत सुथार को मीडिया प्रभारी, रतन प्रजापत को सोशल मीडिया प्रभारी व हिमांशु वाघेला को आईटी सेल प्रभारी मनोनित किया है।

वहीं कृष्णगंज मंडल अध्यक्ष कुपाराम देवासी ने कार्यकारिणी में नगर उपाध्यक्ष पद पर वागाराम पुरोहित, नारायण प्रजापत, साबूसिंह देवड़ा, माधाराम देवासी, रघुनाथ चौधरी, छैलसिंह देवड़ा को, मंडल महामंत्री पद पर हमीराराम मेघवाल, हितेश रावल व बाबू सिंह पंवार को, मंत्री पद पर भीमसिंह देवड़ा, कलाराम सनपुर, दलपतसिंह काबा, ओटाराम चौधरी, रणजीत सिंह सोनगरा व भेराराम देवासी को, कोषाध्यक्ष पद पर भीमाराम चौधरी, सहकोषाध्यक्ष पद पर भंवर सिंह देवल, मीडिया प्रभारी पद पर सूरज प्रजापत को, सोशल मीडिया प्रभारी पद पर दशरथ प्रजापत को व आईटी सेल प्रभारी पद पर घनश्याम सिंह देवड़ा को नियुक्त किया गया।