चंपाई सोरेन राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे, अलग पार्टी बनाएंगे

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने स्पष्ट किया है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। सोरेन ने आज सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में उत्क्रमित फुटबॉल ग्राउंड में भारी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोलकाता से लौटने के बाद उनकी बहुत से लोगों से बातचीत हुई। कल रात भी 5000 से अधिक लोगों के साथ यहीं चौक पर बातचीत की। इसके बाद यह फैसला लिया है कि वह अलग पार्टी बनाएंगे।

इन लोगों ने कहा कि दादा आप आगे बढ़ें, हम आपके साथ हैं। चंपाई सोरेन आगे बढ़ें, हम आपके साथ हैं। झारखंड टाईगर जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उन्होंने तय कर लिया है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। अगर आदिवासियों और दलितों के हित की बात करने वाला कोई साथी मिलेगा, तो उनके साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि जब मैं कुछ भी नहीं था, तब भी यहां के मजदूरों के हक में आवाज बुलंद करता था। उनकी लड़ाई लड़ता था।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट दुर्घटनाग्रस्त, एक सुरक्षाकर्मी की मौत, 5 घायल