चंडीगढ़ की दिव्या मिस वोगस्टार इंडिया, गोवा की अमृता और असम की संगीता ने जीता मिसेज वोगस्टार इंडिया ख़िताब

जयपुर। ग्लैमर और रोशनी से भरे ग्रैंड फिनाले में चंडीगढ़ की दिव्या नेहरा ने मिस वोगस्टार इंडिया का ताज अपने नाम किया जबकि गोवा की अमृता कुमारी केशरी और असम की संगीता पछानी ने मिसेज वोगस्टार इंडिया का ख़िताब जीता।

जयपुर में ली मेरेडियन में आयोजित तीन दिवसीय इस फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट का आयोजन गत 14 अप्रैल से किया गया जहां राज्य स्तर के 80 विजेताओं ने भाग लिया। ग्रैंड फिनाले की विशेषता ये रही कि इस फैशन वीक में राज्यों से आए उभरते डिजाइनरों द्वारा बनाई गई उत्कृष्ट डिज़ाइन को ब्यूटी पेजेंट में भाग ले रही युवा प्रतिभागियों द्वारा रैंप पर प्रदर्शित किया गया।

इस शो में जयपुर फैशन उद्योग की हस्तियां देखी गईं जिसमें स्टाइल्स कूल के संस्थापक अभिमन्यु तोमर, एचआईएफटी की निदेशक अंजलि गुप्ता और भूतपूर्व क्राउन होल्डर स्वाति कुमार जैसे नाम शामिल हैं।

वोगस्टार ब्यूटी पेजेंट और फैशन शो की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए वोगस्टार की संस्थापक कीर्ति चौधरी ने कहा कि महीनों तक कड़ी मेहनत के बाद इन उत्साही महिलाओं को ताज पहनते हुए हुए देखना एक गर्व और संतुष्टि का क्षण है। उन्होंने वोगस्टार ब्यूटी पेजेंट 2023 की सफलता पर खुशी जताई।

उन्होंने बताया कि फैशन वीक कम ब्यूटी पेजेंट को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया। मिस वोगस्टार इंडिया और मिसेज वोगस्टार इंडिया के तहत तीन राष्ट्रीय विजेताओं को ताज पहनाया गया। मिसेज वोगस्टार इंडिया को दो समूहों में वर्गीकृत किया गया है और पहले समूह में 18-35 आयु वर्ग की विवाहित महिलाओं ने भाग लिया जबकि 36-50 आयु वर्ष की महिलाएं समूह दो में शामिल हुई। प्रतिस्पर्धा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और सभी आयु समूहों की महिलाओं को शामिल करने के उद्देश्य से मिसेज वोगस्टार इंडिया को दो वर्गों में बांटा गया।

मिस एंड मिसेज वोगस्टार इंडिया 2023 और वोगस्टार फैशन वीक का ग्रैंड फिनाले अपनी तरह का पहला आयोजन था जहां सभी राज्यों के 700 प्रतिभागियों को विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा छह महीने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षित किया गया।