चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव : सिन्धी व्यंजन ताम कढ़ी चावल व दाल पकवान की धूम

आयोलाल सबही चवों झूलेलाल से माहौल हुआ चेटीचंड मय
सिन्धी लादा गीत प्रतियोगिता में झलकी परंपरागत संस्कृति
अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति की ओर से आयोजित चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को सिन्धी समाज महासमिति, सिंधी लेडिज क्लब, सांई बाबा मंदिर के तत्वावधान में टेलेन्ट शो-नृत्य-लाडा गीत, ताम प्रतियोगिता-सिंधी फूड फेस्टिवल का आयोजन अजयनगर स्थित सांई बाबा मंदिर पर किया गया।

दिशा प्रकाश किशनानी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रारंभ में श्रीराम, आराध्यदेव झूलेलाल व स्वामी हिरदाराम साहिब की प्रतिमा के समक्ष कंवलप्रकाश किशनानी, गिरधर तेजवाणी, नारायणदास थदानी, दीपक साधवानी ने दीप प्रज्जवलित कर शुरूआत की व गायिका लता लख्याणी ने लाइव हनुमान चालिसा का पाठ प्रस्तुत किया।

व्यजंन प्रतियोगिता संयोजिका हेमा साधवानी ने बताया कि 50 से अधिक घरों से छह वर्ष की बालिका से लेकर 80 वर्ष की बुजुर्ग महिलाएं सिंधी कढ़ी, साई भाजी चावल, मिठो लोलो, कोकी बसर वारी व दही, सेयल भाजी फुल्का, सन्ना पकोड़ा, छोला टिक्की, दाल पकवान, ढोढो चट्नी व मिठे में साटा, गीहर, माजुन, मेसू पाक, सुजी का हल्वा सहित कई ताम तैयार कर लाईं, जिसे सभी ने खाकर लुफ्त उठाया। निर्णायक चन्दा साधवानी, शंकुतला अछरिया, मुस्कान जासूजानी, मनीषा माखीजानी रहे। विजेताओं को मंगलम् एजेन्सी द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

संयोजक प्रेम केवलरमानी ने बताया कि सिन्धी टेलेन्ट शॉ, नृत्य, गायन व लाडा प्रतियोगिता में बडी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। गीतों में सिक में ओ सिक में सिकिअ खे न सिकाए…, खुशी दीन्दे त खुश रहिबो जे गमु दीन्दे त पियो सहिबो…, सिन्धी असांजी बोली मिठड़ी असांजी बोली…, जीए मुहिजीं सिन्ध घोरिया, पंहिजी जिन्दह… सोन जो रूप्यो…, रख संदुली ते पेर मुंहजा मोर लादा…, दिख जे रात लादे मुडियूं घडायूं…, सहित कई गीत प्रस्तुत किए। निर्णायक केजी ज्ञानी, जय मूलचंदानी, निर्मला लख्वानी, आईजी भम्भानी रहे। मंच संचालन सिंधी लेडिज क्लब की अध्यक्ष दिशा किशनानी व महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने किया। ईश्वर डीलक्स बूलचंदाणी ने सभी प्रतिभागियों को फूड हैम्पर दिए गए।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में सामूहिक व एकल नृत्य में भक्ति मंघनानी, हर्खिवी हरवानी, पखुड़ी मनवानी, महक मनवानी, भारती/ईशा सोनी, समायरा, यानीया, पलक लालवानी, लवीना मनवानी, महक रायसिंघानी, लविष्का बच्चानी, अंजली मोतियानी, प्रियांशी छत्तानी ने पैरोडी नृत्य किया। गीत प्रतियोगिता में कल्पिता कलसी, मीना खियालानी, सोनी भागवानी, आयशा लालवानी, कृष्णा पमनानी, चंदा थदानी, भारती रामचन्दानी, दृष्टिी निरंकारी, सानिया लालवानी, सती हरवानी, हेमा हीरानी लाडा प्रतियोगिता में सोनी भागवानी, भारती रामचन्दानी, सिमरन एंड ग्रुप, आयशा लालवानी व खानपान ताम चेटाभेटी में टीना दरवानी, जीविका मूलराजानी, लताशा लालवानी, लवीना लालवानी, संतोष कुमारी, अंजली खियालानी, प्रिया खियालानी, सुनीता मंगलानी, साक्षी बच्चानी, वंदना असवानी, प्र्रतिष्ठा उतवानी, रोशनी लख्यानी, निकिता लख्यानी, प्रिया पमनानी, सती हरवानी, लता हरवानी, कविता कोटाई, विद्या जयकिशन, निशा चोटरानी, दिपा भगतानी ने भाग लिया।

दाहरसेन स्मारक पर हेमू कालाणी प्रतिमा पर दीपदान

वीर सपूत हेमू कालाणी के 102वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सिन्धूपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर दीपदान, महाआरती के साथ हिंगलाज माता पूजा अर्चना की गई।

कार्यक्रम संयोजक कैलाश लखवाणी ने बताया कि भारतीय सिन्धू सभा की ओर से चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोहन कोटवाणी व प्रकाश जेठरा ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। रमेश वलीरामाणी ने हिंगलाज माता पूजा अर्चना करवाई। वीर सपूत हेमू कालाणी के साथ महाराजा दाहरसेन व सभी वीर महापुरूषों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेश मंत्री (युवा) मनीष गुवालाणी, पखवाडा महोत्सव के संरक्षक गिरधर तेजवाणी, उपाध्यक्ष जीडी वरिन्दाणी, पालक अधिकारी निरंजन शर्मा, किशन केवलाणी, पुरूषोतम तेजवानी, प्रकाश हिगोंरानी, संजय शर्मा, नरेन्द्र सोनी, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम

सुबह 8.30 बजे से भारतीय सिंधु सभा द्वारा हेमू कालाणी की 102वीं जयंती डिग्गी चौंक स्थित हेमू कालाणी चौक पर श्रृद्धासुमन व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। जिसके संयोजक नरेन्द्र सोनी होंगे। सुबह 11 बजे सिंधु इतिहास व साहित्य शोध संस्थान व सिन्धी समाज महासमिति की ओर से सिन्धु रत्न सम्मान समारोह, स्वामी कॉम्पलेक्स पर आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम के संयोजक गिरधर तेजवानी रहेंगे। शाम 7 बजे से अजय नगर सिन्धी समाज द्वारा सुहिणी शाम झूलण जे नाले ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, हिलहॉप आयोजित होगा। संयोजक केटी वाधवाणी होंगे।