किशनगढ़ टोल नाके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का स्वागत

अजमेर। किशनगढ़ टोल नाके के आगे आज पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गर्मजोशी से स्वागत किया।डोटासरा को 101 किलो की माला पहनाई और उन्हें पचरंगी साफा बांधा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ का भी स्वागत किया।

इस अवसर पर राठौड़ ने डोटासरा से राजनीतिक चर्चा कर अजमेर संगठन से जुड़ी जानकारी दी। प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और पूर्व अध्यक्ष राठौड़ ने किशनगढ़ आरके कम्युनिटी हॉल में जैन मुनि सुनील सागर जी महाराज के दर्शन किए तथा चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद डोटासरा और राठौड़ ने सुरसुरा के श्री वीर तेजाजी के वार्षिक मेले में शिरकत कर श्री वीर तेजाजी महाराज व खुंडियास धाम में बाबा रामदेव जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का स्वागत करने वालों में पार्षद नौरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, हेमंत जोधा, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, गणेश चौहान, निमेश चौहान, पंकज छोटवानी, छोटू सिंह रावत व राजा झांझरी, आरिफ खान, विकास चौहान, युनुस शेख, निर्मल पारीक, विश्वेश पारीक, रमेश गुर्जर, रवि कुमार, अजहर खान, भंवर, सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।