नई दिल्ली रेलवे स्टेशन घटना : दिल्ली भाजपा ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने नई दिल्ली रेलवे जंक्शन पर घटित हुई घटना के मद्देनजर रविवार को अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

दिल्ली भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीती रात नई दिल्ली रेलवे जंक्शन पर हुई दुखद घटना को देखते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसदगण एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने 16 फरवरी के सभी राजनीतिक आयोजन जैसे कार्यकर्ता अथवा जन अभिनंदन कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। बयान में कहा गया है कि दिल्ली भाजपा कल रात हुई दुखद घटना के पीड़ित लोगों की सहायतार्थ हर सम्भव प्रयास करेगी।

एलएनजेपी अस्पताल जाकर घायलों से मिले सचदेवा

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में नई दिल्ली रेलवे जंक्शन पर हुए हादसे में घायल लोगों से मिले और उनसे बातचीत की।

सचदेवा शनिवार को देर रात नई दिल्ली रेलवे जंक्शन भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने डाक्टरों और अधिकारियों से बात की है और उन्होंने घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया की जहां दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव ने कुछ अलग- अलग अस्पतालों में चिकित्सा दल की ड्यूटी लगा दी है, वहीं रेलवे ने प्रयागराज के लिए तीन विशेष ट्रेन शुरू की है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 4 बच्चों समेत 18 की मौत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सीढ़ी पर एक यात्री के फिसलने से हुई दुर्घटना : रेलवे