पुष्कर कोरिडोर कार्य तीर्थ नगरी के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा : मंत्री सुरेश रावत

जयपुर। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा में पुष्कर कॉरिडोर के तहत ब्रह्मामंदिर एवं घाट विकास कार्य की घोषणा की। इस घोषणा पर तीर्थ नगरी पुष्कर क्षेत्रवासियों की तरफ से पुष्कर विधायक एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।

रावत ने इस महत्वपूर्ण घोषणा को पुष्कर के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा लिया गया यह कदम, तीर्थ नगरी के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह घोषणा न केवल पुष्कर के धार्मिक महत्व को बढ़ाएगी, बल्कि स्थानीय समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ करेगी।

रावत ने इस मौके पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजस्थान सरकार हमेशा क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। इस विकास कार्य से न केवल पुष्कर बल्कि पूरे राज्य को एक नया जीवन मिलेगा।

रावत ने पुष्कर क्षेत्रवासियों की तरफ से इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकासात्मक कार्यों से राजस्थान राज्य की धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक धरोहर को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

इस घोषणा के बाद पुष्कर क्षेत्र में पर्यटन, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। इस घोषणा की सूचना मिलते ही पुष्कर वासियों द्वारा रावत का आभार व्यक्त किया गया।

सूचना : Sabguru news के लिए समाचार भेजनें और विज्ञापन हेतु व किसी अन्य जानकारी के लिए संपर्क करें। M. +91-9887907277, 7737385114 , Email: sabgurunews@gmail.com

कार्यालय :

अजमेर : 6/12 हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी B ब्लॉक, पंचशील नगर अजमेर 305004, राज.
जयपुर : D8, गोवेर्धन कॉलोनी मोहन मार्ग विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पास जयपुर 302019, राज.