शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने निर्धन परिवार के घर किया भोजन

कोटा। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को कोटा जिले के रामगंजमंडी के दौरे के दौरान खैराबाद में अचानक गरीब परिवार के घर पहुंचे, जहां उन्होंने विनोद राठौर के परिवार के बीच भोजन किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलावर ने विधवा मां और बहू को साड़ी ओढ़ाई। उन्होंने कहा कि जब उनकी मां थीं तो उनके हाथों के भोजन का स्वाद ऐसा ही था जैसा विधवा मां कंचन बाई ने भोजन करवाया। दिलावर ने कहा कि गरीब परिवार है, लेकिन उनका मन धनवान है। मंत्री को भोजन करवाने में परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर छा गई।

विधवा महिला कंचन बाई ने कहा कि दो लड़के है। दोनों मजदूरी करके गुजर-बसर कर रहे हैं। गरीबी की वजह से उनके तीन पोते पोतियों की शिक्षा भी नहीं हो पा रही। घर भी कच्चा है। ऐसे में मंत्री ने विधवा कंचन बाई की मांग पर अधिकारियों को निर्देश देकर बच्चों की उच्च शिक्षा का भी आश्वासन दिया।