पुष्प प्रदर्शनी मधुलिका-2025 से महक उठा SPCGCA का वनस्पति उद्यान

अजमेर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय का वनस्पति उद्यान दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी मधुलिका-2025 के दौरान महक उठा।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि दैनिक नवज्योति समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक दीनबंधु चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशिष्ट अतिथि कॉलेज शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक डॉ. सुशील कुमार बिस्सु रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार बहरवाल ने की।

प्रो. मनोज कुमार यादव के संयोजन में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन के मुख्य अतिथि चौधरी ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रदर्शनी में लगभग 250 प्रकार के पुष्पों को 1600 गमलों में सजाया गया।

दीनबंधु चौधरी प्रदर्शनी में प्रदर्शित विशिष्ट प्रकार के पौधों और वनस्पति उद्यान की सराहना की साथ ही 1954 में उत्तीर्ण स्वयं के अनुभवों को भी सदस्यों को भी साझा किया। इस प्रदर्शनी में हरा गुलाब और सुबबूल दिखाया गया। पुष्प प्रदर्शनी में एक पुष्प प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

प्रदर्शनी में विशिष्ट प्रकार के पुष्पों में डेहलिया, पिटूनिया, गुलदायरी, पेजी, डेजी, कॉसमॉस, क्लार्किया, गुडेसिया, मिमुलस, फ्लॉक्स, जरबेरा, सिनेरिया, जिरेनियम, गुलाब गुडहल, लाइनम, एस्टर मेरिगोल्ड, गैंदा, यूफोर्बिया, कार्नेशन, पेपर फ्लावर, कैबिज, कैडिटफ्ट, स्वीट पी इत्यादि के पौधों को लगाया गया। प्रदर्शनी में बोन्साई के पौधों को खास तौर से सराहा गया।

चौधरी ने महाविद्यालय के पुस्तकालय का भ्रमण कर पुस्तकों के सुव्यस्थित रख-रखाव और ओटोमेशन तथा विद्यार्थियों के नियमित अध्ययन की प्रशंसा की। सेमिनार हॉल को आधुनिक रूप से तैयार करने पर शिक्षक साथियों को शुभकामनाएं दीं। कालेज के प्रथम भारतीय प्राचार्य की मूर्ति पर पुष्पांजंलि अर्पित की।

प्रतियोगिता के निणा्रयक सोफिया कॉलेज के डॉ. मृगांक उपाध्याय व इंजिनीरिंग कॉलेज से डॉ. पूजा तोमर रहे। प्रतियोगिता का निर्णय पुष्प प्रदर्शनी के समापन पर घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर वनस्पति शास्त्र विभाग के सभी प्राध्यापक डॉ. विभा खन्ना, डॉ. मनीष माथुर, डॉ. दिलीप गेना, डॉ. गिरीष रायसिंघानी, डॉ. मनोज कुमार रावत, डॉ. अंशु करेल, डॉ. रेनु शर्मा, डॉ. कुसुम चंगेरिवाल उपस्थित थे।