झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा का दामन थामा

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के बागी चंपाई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

चंपाई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चंपाई सोरेन को केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

कोल्हान टाइगर कहे जाने वाले चंपाई सोरेन ने रांची के धुर्वा गोलचक्कर मैदान में आयोजित समारोह में भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।