झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन जेल से बाहर निकले

रांची। झारखंड में जमीन घोटाला के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से बाहर आ गए।

जमानत याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय ने आज ही अपना फैसला सुनाया है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय ने हेमंत सोरेन को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद सोरेन जेल से बाहर आ गए।

इससे पहले उच्च न्यायालय में 13 जून की सुनवाई के दौरान ईडी और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोरेन को जमीन घोटाले मामले में इंडी ने 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया गया था।