बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली स्थित थाना बारादरी क्षेत्र संजयनगर इलाके में महिलाओं का एक का जुआ अड्डा पुलिस ने पकड़ा है। मौके पर जुआ हो रहा था। जिसका संचालन खुद महिलाएं कर रही थी। पुलिस ने मौके से छह महिलाएं धर दबोचा। पुलिस ने मौके से ताश के 52 पत्तों के साथ कुल 2,780 रुपये नकद बरामद किए हैं।
थाना बारादरी तरीके प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडे ने बताया कि जुआ पकड़े जाने का यह मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि जुए के इस खेल में महिलाएं ही शामिल थीं और यह रिहायशी इलाके में चल रहा था। पुलिस ने सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम की धारा 13 जी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पांडे ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाओं ने अपना नाम ब्रजकिशोरी उर्फ लंबी निवासी संजयनगर, शराब भट्टी गली, वहीं दूसरी महिला ने अपना नाम पुष्पा निवासी बासमंडी, मठ चौकी पीछे, कोतवाली बताया, तीसरी महिला ने अपना नाम प्रेमवती निवासी मछली बाजार, संजयनगर, चौथी ने नन्ही देवी निवासी मछली बाजार, पांचवी महिला मीरा निवासी मछली बा़ार और छठी महिला साधना निवासी मछली बाजार, संजयनगर के पास को पकड़ा।
धाना बारादरी पुलिस टीम संजयनगर तिराहे पर गश्त कर रही थी, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि संजयनगर त्रिमूर्ति के आगे गली में कुछ महिलाएं जुआ खेल रही हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक, महिला अल्पना, कुशलपाल सिंह, अंजली शिशौदिया, कास्टेबल ललित कुमार और महिला कास्टेबल राखी रानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।
जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, उसने देखा कि 6 महिलाएं ताश के पत्तों के साथ जुआ खेल रही थीं और पैसों का लेन-देन कर रही थीं। पुलिस को देख महिलाएँ हड़बड़ा गई, लेकिन उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
महिला जुआरी पकड़े जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
महिलाओं का इस तरह सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है और जुए के इस खेल में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ धारा 13 जी एक्ट जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।