हर बेटी दुर्गा : भारत विकास परिषद का आत्मरक्षा प्रशिक्षण वर्ग आरंभ

अजमेर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई ने बढाया बालिकाओं का हौसला
अजमेर। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रान्त की अजमेर मुख्य शाखा ने राष्ट्र सेविका समिति के सहयोग से आत्म रक्षा प्रशिक्षण वर्ग हर बेटी दुर्गा का रविवार को पंचशील स्थित गणेश उद्यान में शुभारंभ किया। प्रशिक्षण वर्ग में 53 बालिकाओं ने भाग लिया। यह वर्ग प्रत्येक रविवार को सुबह 7:15 से 8:15 तक रहेगा।

प्रशिक्षण वर्ग की सराहना करते हुए मुख्य आतिथ्य एवं जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई ने आत्मरक्षा के टिप्स बताते हुए कहा कि आज के समय में प्रत्येक बालिका एवं महिला को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। इससे आत्म विश्वास बढता है एवं संकट के समय अपना बचाव आसानी से कर सकते हैं।

इससे पहले प्रांतीय महासचिव आनन्द सिंह राठौड, प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी महिला जागरूकता एवं आत्मरक्षा सुलक्षणा पारीक, चाणक्य नगर संघ चालक अशोक टेवानी, भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गोयल ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। भारत माता की आराधना के गीत वन्देमातरम से प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की।

जिला समन्वयक दिलीप पारीक ने भारत विकास परिषद का परिचय देते हुए कहा कि भारत परिषद संस्कार एवं सेवा दोनों प्रकल्पों पर एक साथ काम करने वाला देश का एक मात्र संगठन है जो पिछले साठ वर्षो से निरंतर कार्य कर रहा है। प्रान्तीय महासचिव आनन्द सिंह राठौड ने कहा कि परिषद की परिकल्पना थी कि वर्तमान समय में प्रत्येक बेटी अपनी रक्षा करने में सक्षम हो। इसके लिए परिषद ने नवाचार करते हुए आत्मरक्षा प्रकल्प बनाया। इसका विस्तार करते हुए राजस्थान मध्य प्रान्त की सभी पचास शाखाओं में हर बेटी दुर्गा अभियान को प्रारंभ किया जाएगा।

प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी सुलक्षणा पारीक ने आत्मरक्षा को प्रत्येक विद्यालय में लागू करने की जरूरत बताई। शाखा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल ने आभार व्यक्त किया। संचालन सुरेश गोयल ने किया।

कार्यक्रम में शाखा सचिव राजकुमार गोयल, महिला प्रमुख राजेश गाबा, आत्मरक्षा प्रकल्प प्रभारी सुमन कंवर, रेणु सारस्वत, शहर समन्वयक डाॅ सुरेश गाबा, सुरेन्द्र सिंह वेदी, संघ के बजरंग सिंह शेखावत, विष्णु सिंह राठौड, योगेश शर्मा, अंकुर माथुर, सुनील इंदोरिया हेमन्त जैन, लक्ष्मी नारायण मेहरा, भागचंद, अभिभावक व गणमान्यजन उपस्थित धे।