भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1388-दिल्ली के सुल्तान फिरोज़ तुगलक तृतीय का निधन।

1831-भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गई।

1856-भारत के महान संत एवं समाज सुधारक नारायण गुरु का जन्म।

1857-अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह ज़फर ने आत्मसमर्पण किया। कैदी बनाकर लाल किले लाए गए।

1878-मद्रास के अखबार द हिंदू के साप्ताहिक संस्करण का प्रकाशन शुरू। जीएस अय्यर इसके संपादक थे।

1911-भारतीय आध्यात्मिक नेता श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्म।

1927-भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बरकतउल्ला का निधन।

1942-भारतीय क्रिकेटर राजिंदर गोयल जिन्होंने क्रिकेट में एक गेंदबाज़ के रूप में अपनी ख़ास पहचान बनाई का जन्म।

1948-प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट का जन्म।

1995-संयुक्त राज्य महासभा का 50वां अधिवेशन प्रारम्भ।

1999-तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी नाम से विख्यात अभिनेत्री राजकुमारी का निधन। उनकी फ़िल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चलती रही थी।

2000-क्लिंटन दम्पत्ति ‘व्हाइट वाटर कांड’ के आरोपों से मुक्त।

2001-अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।

2003-संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इजरायल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

2004-इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।

2006-ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।

2007-फ्रांस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन की 113 की अवस्‍था में मृत्‍यु हो गई।

2009-मराठी फ़िल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को आस्कर अवार्ड्स की विदेशी फ़िल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।

2009-हिन्दी भाषा की लब्ध प्रतिष्ठित उपन्यासकार, कवयित्री तथा नारीवादी चिंतक तथा समाज सेविका प्रभा खेतान का निधन।

2012-भारत की राजभाषा हिंदी दुनिया में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। बहुभाषी भारत के हिंदी भाषी राज्यों की आबादी 46 करोड़ से अधिक है।

2017-हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री शकीला का निधन।

2018-भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा।

2021-भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन।

2021-चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बने।