सिंगापुर में झगड़े के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा

सिंगापुर सिटी। सिंगापुर में 2023 में एक होटल में हुए विवाद से जुड़े मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को एक अन्य व्यक्ति को मुक्का और लात मारने सहित कई मामलों में दोषी ठहराया गया है और एक साल से अधिक जेल की सजा सुनाई गई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों में गुरुवार को दी गई।

शरविन जे नायर (25) पर ऑर्चर्ड रोड होटल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के साथ विवाद में शामिल होने के लिए 2,000 एसजीडी का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार ने बुधवार को कहा था कि नायर ने 25 जून को मोहम्मद इसरत मोहम्मद इस्माइल को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का गुनाह कबूल कर लिया था, जिनकी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय कॉनकॉर्ड होटल एंड शॉपिंग मॉल में हुए झगड़े में मौत हो गई थी।

नायर ने 2022 में हिंसा के और आरोपों को भी स्वीकार किया, जिसमें बिना अनुमति के बंदूक रखना भी शामिल है। उसे 12 महीने और आठ सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई और लगभग 1,23,074 रुपये का जुर्माना लगाया गया। ऑर्चर्ड रोड इलाके में झगड़े के दौरान इसरत को कई चोटें आईं और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

इस विवाद में आज तक 10 से अधिक लोगों पर उनकी कथित संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। उप लोक अभियोजक ने कहा कि पूर्व बाउंसर इसरत कर्मचारियों को अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड वितरित करने के लिए वहां गया था।

द स्ट्रेट टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया कि सुबह छह बजे, जैसे ही क्लब बंद हुआ और संरक्षक चले गए, इसरत और शाहरुलनिजाम ने शरविन के समूह को मलय भाषा में जोर-जोर से अश्लील बातें बोलने लगे।

शरविन के समूह ने इसरत का सामना किया, जबकि अन्य भी मारपीट पर आ गए। कॉनकॉर्ड शॉपिंग मॉल के पीछे खुले क्षेत्र की ओर बढ़ते ही दोनों समूहों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद शरविन ने इसरत को मुक्का मारा और लात मारी, जिससे वह गिर गया। इस बीच, एक हमलावर ने एक चाकू निकाला, जिसे उसने अपनी पैंट में रखा हुआ था और उससे शरविन की बांह पर वार किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावर ने शरविन के समूह के अन्य लोगों पर भी चाकू से वार किये।

इसरत का समूह फिर कॉनकॉर्ड शॉपिंग मॉल में वापस भाग गया, क्योंकि शरविन के समूह के सदस्य उनका पीछा कर रहे थे। डीपीपी ने बताया कि शार्विन कॉनकॉर्ड शॉपिंग मॉल में वापस अपने समूह के पीछे नहीं गया क्योंकि उसके हाथ से खून बह रहा था। वह टैन टॉक सेंग अस्पताल गया और चोट के बारे में झूठ बोला, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।