रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सांची में विवाह समारोह के दौरान एक महिला की नृत्य के दौरान अचानक गिरकर मृत्यु का मामला सामने आया है। इस घटना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विदिशा जिला मुख्यालय के समीप स्थित सांची के एक रिसोर्ट में विवाह समारोह के दौरान महिला संगीत का आयोजन चल रहा था। एक महिला मंच पर नृत्य कर रही थी, तभी वह अचानक गिर गई।
उसे तत्काल विदिशा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान इंदौर निवासी परिणीता जैन के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि हृदयाघात के कारण उसकी मौत हुई। यह घटना एक दिन पहले की बताई गई है।